नोडवार तैयारियों का ब्यौरा एक सप्ताह में दें अफसर

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस में मतदाता 361 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी मनुज गोयल ने अधिकारियों को बेहतर योजना व समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक सप्ताह में नोडलवार तैयारियों का ब्यौरा देने को भी कहा है। डीएम ने सभी अधिकारियोंध्कर्मचारियों को अपने दायित्वों व कत्र्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य में जुटना होगा। उन्होंने टीम भावना के साथ बेहतर कार्ययोजना व समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्वाचन विभाग से निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा। अगर किसी नोडल अधिकारी को किसी भी स्तर पर कार्य में दिक्कत आती है, तो वह उसके निराकरण के लिए योजना प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की दोनों विस में 361 मतदान केंद्रों पर मतदाना होना है। इसलिए इन सभी पोलिंग बूथों पर रैंडम चौकिंग कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। बैठक में स्वीप, निर्वाचन सामग्री, मूवमेंट प्लान, ट्रांसपोर्ट प्रशिक्षण, ईवीएम, पोस्टल बैलेट सहित चुनाव से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम दीपेंद्र नेगी, एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल, जितेंद्र वर्मा, परमानंद राम, सीओ गणेश कोहली, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी़ डोभाल, एपीडी रमेश चंद्र, ईई इंद्रजीत बोस, मोहित डबराल आदि थे।स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *