गढ़वाल सीट से सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। इस सीट पर कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे, इनमें से किसी भी प्रत्याशी का नामांकन निरस्त नहीं हुआ है। अब 30 मार्च को नाम वापसी होगी। इसके बाद गढ़वाल लोस सीट पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। अब 30 मार्च को नाम वापसी होगी। इसके बाद गढ़वाल लोस सीट पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो जाएगी। लोकसभा की गढ़वाल सीट पर भाजपा के अनिल बलूनी, कांग्रेस से गणेश गोदियाल, बसपा से धीर सिंह बिष्ट, यूकेडी से आशुतोष नेगी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से अर्जुन सिंह, सैनिक समाज पार्टी से डॉ. मुकेश चंद्र पंत, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से रेशमा, उत्तराखंड समानता पार्टी से विनोद कुमार शर्मा, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्याम लाल, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से सुरेशी देवी सहित निर्दलीय प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुकेश प्रकाश और सोनू कुमार ने नामांकन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *