कोटद्वार-पौड़ी

बलवीर सिंह रावत बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की ओर से बलवीर सिंह रावत को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया।
गुरूवार को जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष के दायित्व का पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनकी व्यस्तता बढ़ गई है, जिसके कारण संगठन के कार्य प्रभावित हो रहे है, एसे में बलवीर सिंह रावत बतौर कार्यकारी अध्यक्ष रहकर संगठन के कार्यों को देख सकेंगें। उनकी अनुपस्थिति में बलवीर सिंह रावत संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित कर सकते हैं। बलवीर सिंह रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, प्रदीप रावत, मनोज रावत, अमित राज सिंह, राजा आर्य, गबर सिंह, पवन सिंह, मंदीप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!