चार माह के आंदोलन पर भी नहीं जागा प्रशासन

Spread the love

पिथौरागढ़। मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क के लिए ग्रामीणों का आंदोलन को चार माह से अधिक हो गया है। लेकिन न तो शासन ने आंदोलनकारियों की सुध ली और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने। इससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
गंगोलीहाट में सड़क निर्माण को ग्रामीणों का धरना 122वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को दीवान सिंह बिष्ट और नारायण सिंह बिष्ट धरने में बैठे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने कहा राज्य गठन को 21 वर्ष हो गए हैं, लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण बीते चार माह से आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके शासन-प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट ने कहा लंबे समय ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वो भी पीटे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *