उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में शरदोत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लंबे समय बाद आयोजित होने वाले शरदोत्सव का सीएम पुष्कर धामी शुभारंभ करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा 12 नवंबर को सीएम धामी पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। कहा कोरोना से परेशान सीमांत के लोगों में शरदोत्सव से नई ऊर्जा का संचार होगा। निश्चित तौर पर यह आयोजन हमारी स्थानीय संस्ति व लोक परंपराओं को सहेजने व उन्हें बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
बुधवार को नगर के देवसिंह मैदान में आयोजित होने वाले शरदोत्सव व विकास प्रदर्शनी को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा नगर पालिका व प्रशासन सीमांत की संस्ति को सहेजने व उसे आगे ले जाने के साथ ही सीमांत के लोगों का मनोरंजन करने के लिए शरदोत्सव व विकास प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। 12 नवंबर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी शुभारंभ करने यहां पहुंचेंगे। कहा कोरोना काल में लोग बुरे दौर से गुजर रहे हैं। कोरोना के चलते पिछले सालों में शरदोत्सव का आयोजन नहीं हो सका। अब इस आयोजन से मनोरंजन के साथ ही सीमांत के लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही यह आयोजन लोगों को स्थानीय संस्ति व लोक परंपराओं से रूबरू कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!