दो प्रत्याशियों को नोटिस जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत द्वितीय लेखा मिलान बैठक में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया, जिस पर दोनों प्रत्याशियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार को व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में प्रत्याशियों, प्रत्यांिशयों के अधिकृत एजेंट व 14 विधानसभाओं के सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र-02 से चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों में से 02 प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में हो रहे प्रतिदिन खर्चे का लेखा से संबंधित विवरण व्यय प्रेक्षक के सम्मुख प्रस्तुत नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि डॉ. मुकेश चन्द्र पंत, सैनिक समाज पार्टी, श्रीमती सुरेशी देवी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *