एनएसपी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एसएसपी पौड़ी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पौड़ी की प्रधान लिपिक शाखा और आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुलिस परिवार के मृतक आश्रितों के परिजनों की पेंशन, नौकरी व अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
बुधवार को एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय पौड़ी की प्रधान लिपिक शाखा व आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने लंबित प्रारम्भिक जांचों, दण्ड आदि से संबंधित सभी पत्रावलियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले जल्द निपटाने, कर्मचारियों के लंबित टीए डीएम, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर, निर्माण कार्यों संबंधी बिलों का जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *