उत्कृष्ट कार्य हेतु कार्यक्रम अधिकारी, स्वयं सेवी सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार की एनएसएस इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 21वीं सदी में स्कूली शिक्षा की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अल्का बिष्ट, स्वयं सेवी रिजवाना, परवीन, सायना, कामिनी, ज्योति, चंचल, दिया भारद्वाज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एनएसएस के मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि उन्नत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा 29 जुलाई 2020 को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई। जिसे 2022 से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार 1968 में पहली बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई थी। दूसरी शिक्षा नीति 1986 में लागू हुई, जिसे 1992 में संशोधित किया गया। 34 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है। फाउण्डेशन स्टेज और प्रिपेयरटी स्टेज में शिक्षा का माध्यम स्थानीय भाषा होगी। छात्र-छात्राओं को इस नीति में अपनी मन पसन्द के विषय चुनने की आजादी होगी। कला, विज्ञान और वाणित्य संकाय के स्थान पर केवल स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठयक्रम होगें। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू नेगी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। अब केवल बारहवी कक्षा में ही बोर्ड परीक्षा ली जायेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी अल्का बिष्ट ने कहा कि अब विद्यार्थियों को रटने केबाजय खुद करके सीखने और तकनीकी का प्रयोग करके शिक्षण अधिगम करवाया जाएगा। कार्यक्रम में हेमा अग्रवाल, रश्मि चौधरी, दर्शनी रावत, दमयन्ती नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *