प्रावि किमाणा में एनएसएस शिविर लगाया

Spread the love

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय किमाणा में आयोजित एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ड कैलाश पुष्पवान निदेशक हिमालय ग्रामीण विकास संस्थान ऊखीमठ, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान किमाणा संदीप पुष्पवान तथा अति विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त अध्यापक भगवती प्रसाद भट्ट एवं भूतपूर्व सैनिक अनुसूया प्रसाद त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीटीए अध्यक्ष संदीप पुष्पवान ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए स्वयं सेवियों को प्रेरणादायी जानकारी दी। कहा कि जीवन में सफल होने के लिए अनुशासन और विनम्रता आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन को एक सही उद्देश्य से जीना ही सच्ची सफलता है। भगवती प्रसाद भट्ट ने विद्यार्थियों को स्व अनुशासन के साथ अपने निर्धारित सपने को प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने बताया विद्यार्थी को अपने परिवेश एवं संगति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अच्छी संगति से विद्यार्थी का जीवन सफल होता है। पूर्व सैनिक अनुसूया प्रसाद त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने हर किसी को देश हित में अपना सर्वोच्च त्याग करने पर जोर दिया। प्रमोद त्रिवेदी ने गीता के संदेश को जीवन में ढालकर कर्म योगी बनकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की पैरवी की। कार्यक्रम अधिकारी दीपक नेगी ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सात दिवस में शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापक एसएस रावत ने किया। एनएसएस वालंटियर स्नेहा पूनम, निहारिका, श्वेता,ज्योति, काजल, अमृता, शिखा ने सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दीर्घायु त्रिवेदी, यशोदा देवी, चन्द्रकला देवी, द्गिपाल पुष्पवान, रजनीश, प्रमोद पुष्पवान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्वयं सेवियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *