कोटद्वार-पौड़ी

एनएसयूआई ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। एनएसयूआई ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य कांग्रेसियों पर मुकदमा किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री
त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य व केंद्र सरकार जनता का शोषण
कर रही हैं। जो जनता की आवाज उठा रहे हैं उन पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं।
शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार के विरोध में रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने डीएम
कार्यालय परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर व पौड़ी परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि महामारी के इस दौर
में सरकार जनता को राहत देने के बजाय शोषण कर रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता की
आवाज उठाने पर भाजपा की राज्य सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। 150 से अधिक कांग्रेस
कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे किए गए हैं। पुतला दहन करने वालों में सचिन रावत, शुभम रावत, अमन नेगी, सौरभ
रावत, सुमित रावत, दीपक नेगी, आर्यन नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!