मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। विभिन्न मांगो को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी में शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह के घर पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उनका पुलिस से विवाद हो गया। जिसमें पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे प्रदेश प्रभारी सौरभ यादव के नेतृत्व में यमुना कालोनी तिराहे पर जमा हुए। इसके बाद वे शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यमुना कालोनी की ओर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मंत्री आवास से पहले ही उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने वहां से बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिस पर उनकी पुलिसकर्मियेां से काफी तीखी झड़प हुई। काफी देर हंगामे के बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। वे वहां नारेबाजी कर रहे थे कि इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं का वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया।पुलिसकर्मी व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की होने लगी। बाद में पुलिस ने किसी तरह बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा और गिरफ्तार कर वहां से ले गई। गिरफ्तार होने वालों में प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी और डीएवी छात्र संघ अध्याक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई छात्र भी शामिल रहे। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *