देहरादून। कोरोना के केस कम होने के कारण दून अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को ओपीडी में कुल 446 मरीज आए। जिनमें करीब 60 फीसदी महिलाएं थीं। जिन्हें संभालने में अस्पताल प्रशासन को काफी मशक्कत हुई। पंजीकरण प्रभारी विनोद के अनुसार सुबह आठ से दस बजे तक ही पंजीकरण हुए। इसमें 446 मरीज आए। इसमें नए और पुराने दोनों थे। सबसे ज्यादा 139 मरीज फ्लू के थे। इसके अलावा मेडिसिन के 82,एएनसी के 45,आर्थो के 27,आंख के 22 और गाइनी के 15 मरीज थे। प्रभारी फार्मेसिस्ट सुधा कुकरेती ने बताया कि इन मरीजों में महिलओं की संख्या काफी थी, जो भीड़ लगाकर खड़ी थीं। उनको संभालने में काफी दिक्कत हुई। क्योंकि कोरोना के चलते काफी गाइडलाइन का पालन करना पड़ रहा है।