नर्सिंग बेरोजगारों ने मांगों के समर्थन में निकाला र्केडल मार्च

Spread the love

हल्द्वानी। नर्सिंग अफिसर के पदों पर भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों की भूख हड़ताल जारी है। वहीं नर्सिंग बेरोजगारों ने शहर में र्केडल मार्च निकाल कर नर्सों की भर्ती की मांग उठाई। रविवार को बुद्घ पार्क में एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू, भगवती प्रसाद, सुनील शाह, गौरव उप्रेती, आशीष, रघुवीर सिंह, केशव, मुकेश लसपाल भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मानकों के अनुसार नर्सेज के 11500 से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। सरकार इन्हें भरने को कोई कदम नहीं उठा रही है। बताया कि 12 दिसंबर 2020 को नर्सेज के 2621 पदों पर विज्ञप्ति निकाली गई थी, जिन्हें आज तक भरा नहीं गया है। शाम को फाउंडेशन से जुड़े सभी नर्सिंग बेरोजगारों ने बुद्घ पार्क से लेकर कालाढूंगी चौराहे तक र्केडल मार्च निकाला और तुरंत भर्ती शुरू करने की मांग की। बेरोजगारों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान योगेश कुमार, किशन चंद्रा, जितेंद्र जोशी, राजेश, बबिता रानी, तनुजा, एकता, मन्नू कठायत, कार्तिक उपाध्याय, माया धामी, मोनिका, ज्योति, नेहा रौतेला, देवेंद्र, विनोद जोशी, दीपक मनकोटी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *