उत्तराखंड

समाज में नफरत फैलाकर राज कर रही भाजपा : यशपाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत रविवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। साथ ही तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन यानी आज (सोमवार) रामनगर में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील भी की गई। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अंग्रेजों की तरह ही भाजपा भी समाज में नफरत फैलाकर राज कर रही है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कठघरिया से शुरू हुई भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा होते हुए पीलीकोठी में नरसिंह पैलेस तक निकाली गई। इसमें जिलेभर से सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकार्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन टेड़कर कड़े संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई। आज आजादी के 75वें वर्ष में पूरा देश उन स्वतंत्रता सेनानियों को सलाम करता है जिनकी बदौलत आज हम आजादी का जश्न मना रहे हैं। यात्रा के संयोजक प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उदयपुर राजस्थान में लिए गए निर्णय के अनुसार हर जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में पैदल ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की जा रही है। जबकि सेनानियों के निर्णयों की खिलाफत करने वाली सत्तारूढ़ भाजपा आज घर-घर तिरंगा का नारा देकर मोटर साइकिल में रैली निकाल रही है। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और पूर्व विधायक रणजीत रावत ने तिरंगा यात्रा के समापन पर 15 अगस्त को रामनगर पहुंचने की अपील कार्यकर्ताओं से की। यात्रा में विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, तारा सिंह नेगी, हरीश बिष्ट, पूरन सिंह खनी, श्याम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोहरा, जया कर्नाटक, भगवती बिष्ट, प्रदीप नेगी, दिनेश बधानी, दीप सती, विक्रम सामंत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय सिंह, पार्षद मुकेश बिष्ट, नीरज बगड्वाल, नीमा भट्ट, पवन तिवारी, राजेंद्र दुर्गापाल, उमेश बधानी, विशाल भोजक, मनोहर लाल, मनोहर नेगी, त्रिभुवन कन्याल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!