संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

Spread the love

रुद्रप्रयाग। संविधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट में अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। जिला कार्यालय परिसर में संविधान शपथ दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हुआ था। उन्होंने कहा कि संविधान ही है जो हमें स्वतंत्र देश के एक स्वतंत्र नागरिक की भावना का अनुभव कराता है। कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार हमें हमारे अधिकार देते हैं, वहीं इसमें दिए गए मौलिक कर्तव्य हमें अपने दायित्वों की भी याद दिलाते हैं। मौके पर एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। वहीं जनपद पुलिस द्वारा भी संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल की मौजूद्गी में सभी पुलिस कार्मिकों को भारत के संविधान की उद्देशिका को दोहराया गया। जबकि पुलिस लाइन, अग्निशमन इकाई के साथ ही जिले के सभी थाना-चौकियों में संबंधित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *