जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नेहरू युवा केंद्र, पौड़ी द्वारा 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी ने कर्मचारियों, स्वयं सेवियों और युवा मंडल सदस्यों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला युवा अधिकारी अपील करते हुए कहा कि युवा स्वयं भी चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने आस-पास के नागरिकों को भी मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें। 18 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके युवाओं को उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज करवाने के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ तथा निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में ऑफलाइन भरने हेतु भी जागरुक करें। लेखा कार्यक्रम एवं पर्यवेक्षक अंजना बिष्ट ने कहा कि नव वर्ष की नूतन बेला में स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, लोकतंत्र निर्माण हेतु हम सब संकल्प लेकर एक अच्छी सरकार बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में अजय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, वीर सिंह भंडारी उद्यमी, स्वयंसेवी कविता पंवार, वर्षा नेगी, पारस रावत, अमित बड़थ्वाल आदि उपस्थित रहे।