वीपीडीओ की मांगों का प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने किया समर्थन

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का एकीकरण कार्य बहिष्कार 9वें दिन भी बीरोंखाल ब्लाक मुख्यालय में जारी हैं। जिससे दूरस्थ्य क्षेत्रों के विकासखंडों के ग्रामीणों को जन्म प्रमाण, मृत्यु, परिवार रजिस्ट्रर नकल लेने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बीरोंखाल के वीपीडीओ द्वारा प्रधान संगठन बीरोंखाल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट ने उन्हें अपना सर्मथन देकर सीएम को ज्ञापन भेजा हैं। जेष्ठ प्रमुख कुलदीप नेगी ने बताया कि नौ दिनों से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा हड़ताल पर जाने से लोगों को परिवार रजिस्ट्रर नकल, मृत्यु प्रमाण, जन्म सहित गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहें हैं। उन्होंने यहां भी कहा कि सरकार को लोगों की जनसमस्यों को ध्यान रखते हुए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। बीरोंखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष धर्मराज जोशी ने बताया कि सरकार द्वारा वीपीडीओ के कार्यात्मक एकीकरण किया गया है। इसका वहां विरोध कर रहें हैं। उन्होंने यहां भी कहा कि यदि सरकार एकीकरण करना चहाती हैं तो वहां पंचायतीराज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग का पूर्ण विलय कर सहायक विकास अधिकारी को खंड विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति कर दी जाया। उन्होंने चेतावनी दी की जब तक सरकार इसे एकीकरण को वापस नहीं लेती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। धरने पर कैलाश सिहं पापड़ा, ललित कुमार, विकास कुमार, राजेन्द्र सिंह, प्रेम सिहं नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *