पहली मासिक परीक्षा परिणाम का किया अवलोकन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि ग्रीष्मावकाश से पूर्व शैक्षिक गतिविधियों एवं पूर्व में हुई प्रथम मासिक परीक्षा परिणाम के अवलोकन के लिए कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों संग गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावक प्रतिनिधि सतीश चंद्र देवरानी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष अनूप ध्यानी, प्रधानाचार्य लोकेंद्र एवं प्रबंधक राजेंद्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, कौशल विकास, परीक्षा अनुरूप तैयारी, चारित्रिक निर्माण एवं संस्कार युक्त शिक्षा आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं नियमित पठन-पाठन करते हैं, वह सदैव सफल होते हैं। इस अवसर पर अनिल कोटनाला, अनिल भटनागर, गौरव बुड़ाकोटी, राजन शर्मा, प्रकाश कैंथोला, प्रीति, संगीता रावत, मधुबाला नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *