अफसर मंडल मुख्यालय में बैठने को तैयार नहीं

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति ने मंडल मुख्यालय से ही मंडलीय कार्यालयों का संचालन करने की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया कि सीएम के निर्देर्शों के बाद भी कई मंडलीय कार्यालयों का पौड़ी मंडल मुख्यालय से संचालन नहीं किया जा रहा है। आलम यह है कि सीएम के निर्देशों के बाद भी अफसर मंडल मुख्यालय में बैठने को तैयार नहीं है।
नागरिक कल्याण एवं जागरूक विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि बीते दिनों पौड़ी भ्रमण पर आए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंडलीय कार्यालयों के मंडल मुख्यालय पौड़ी से ही संचालन करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी कई मंडलीय कार्यालय देहरादून स्थित कैंप कार्यालयों से संचालित हो रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडलीय अफसर पौड़ी में बैठने को तैयार नहीं है। कहा कि मंडलीय कार्यालयों के मंडल मुख्यालय पौड़ी से ही संचालित करने की मांग को लेकर 27 जुलाई को आयुक्त कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी संगठनों व शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *