भूस्खलन प्रभावित इलाकों के निरीक्षण को पहुंचे अधिकारी

Spread the love

नैनीताल। नगर पालिका के सात नंबर वार्ड में अलमा कटेज में हुए भूस्खलन का उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह ने राजस्व एवं वन विभाग की टीम के साथ रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आबादी से लगे खतरनाक पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए। इसके बाद यहां खतरनाक श्रेणी में आ रहे सभी छह पेड़ों को काट दिया गया। छह नंबर नाले में आए मलबे को हटाने के लिए भी सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है। वहीं ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव में रविवार को प्रशासन व भू-वैज्ञानिक की टीम पहुंची। एसडीएम राहुल साह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी भवन को क्षति होना नहीं पाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में खतरे वाले भवनों को चिह्नित किए जाने के लिए राजस्व उप निरीक्षक को निर्देशित किया गया है। बताया कि आपदा की स्थिति में निकटम ब्रेसाइड विद्यालय को राहत शिविर लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। वहीं ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव में रविवार को प्रशासन व भू-वैज्ञानिक की टीम पहुंची और गांव के ऊपर पहाड़ी पर खतरनाक साबित हो रहे पहाड़ की जांच की। भू-वैज्ञानिक लेखराज ने बताया कि खतरनाक साबित हो रही इस पहाड़ी को हटाने का एकमात्र विकल्प इसे ब्लास्ट करके तोड़ना ही नजर आ रहा है। दरअसल गांव के ऊपर खतरनाक पहाड़ से पत्थर गिरने की स्थिति में गांव में बड़ी आपदा का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *