अधिकारियों ने किया मतदान, बूथों का लिया जायजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने भी मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाते हुए सभी से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के विभिन्न कंट्रोल रूमों के साथ ही शहर से सटे हुए कई बूथों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदाताओं से जानकारी भी ली।
शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान व सीडीओ अपूर्वा पांडे ने पूल्ड हाउस स्थित गढ़वाल पब्लिक स्कूल में मतदान किया। वहीं, एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुये मतदान केन्द्र के अंदर महिला व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाने व बूथ के अंदर किसी भी व्यक्ति को मोबाईल फोन, कैमरा व ऐसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जिससे मतदान में व्यवधान उत्पन्न हो नहीं ले जाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने मतदान केन्द्रों के आस-पास अनावश्यक भीड इकट्ठा न होने, शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान कराने हेतु पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी मतदाताओं से निर्भीक, निष्पक्ष बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। इसके अलावा श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व विभव सैनी क्षेत्राधिकारी कोटद्वार द्वारा कोटद्वार विधानसभा, अनुज कुमार क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी द्वारा पौड़ी विधानसभा क्षेत्र एवं आरके चमोली द्वारा श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *