कोटद्वार-पौड़ी

दुल्हा-दुल्हनों ने किया मतदान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हुई। विधानसभा अध्यक्ष रितु खण्डूडी भूषण सहित अन्य नेताओं ने मतदान किया। वहीं दुल्हा-दुल्हनों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने नव दांपत्य जीवन की शुरूआत की। जगह-जगह से चुनाव की खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ रही है।
मतदान के दिन दुल्हा व दुल्हनों ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की। मतदान को लेकर दुल्हा व दुल्हनों के साथ ही उनके परिवार के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मतदान के दिन विवाह मुहूर्त होने के कारण शादी समारोह वाले परिवारों, दूल्हा-दुल्हन के मतदान करने के उद्देश्य से जिले में एक विशेष अभियान भी चलाया गया। शुक्रवार को विवाह समारोह वाले परिवारों व दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के पर्व में अपने मत का प्रयोग कर अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की।
विकासखंड थलीसैंण के ग्राम जखोला में शादी में दुल्हन वोट देकर अपने ससुराल गई। वहीं बुर्जगों को भी डोली में ले जाकर मतदान कराया गया। ग्राम कैन्यूर के पोलिंग बूथ में दोपहर साढ़े तीन बजे तक 1345 वोटरों 500 लोगों ने मतदान किया था। मतदान करन के लिए लाईन में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!