गर्भवती महिला, किशोरी और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास पर विशेष ध्यान दें

Spread the love

बिलखेत में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन समारोह आयोजित
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बुधवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर पात्र लाभार्थियों को पोषण किट एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई।


कल्जीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत बिलखेत के प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय ऑर्गेनिक लाइट खाद्य सामग्री से रंगोली व पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में दो लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, चार गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट तथा चार किशोरियों को टी-शर्ट वितरित की गई। इस दौरान चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की महिला मोर्चा जिला मंत्री रजनी मौर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमित्रा देवी, शशि देवी, सरोजनी देवी, अनीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीडीपीओ सुषमा रावत द्वारा केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं, पात्रता एवं लाभ की जानकारी दी गई। पीएलवी जगमोहन डांगी ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर की विधिक सहायता एवं कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। बाल विकास कल्जीखाल की सुपरवाइजर माया राणा ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बिलखेत प्रिया देवी, प्रधान अध्यापिका पूर्णिमा जैरवाण, आंगनबाडी कार्यकत्री सीमा देवी, सुनीता देवी, उदय राणा, गोपाल कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जगमोहन डांगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *