वृद्धाश्रम ट्रस्ट करवाएगा बेटियों की शादी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में बंधुवर सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के माध्यम से गरीब कन्याओं की शादी वृद्धाश्रम ट्रस्ट ने निशुल्क करवाने के लिए प्रचार-प्रसार को बढाने पर चर्चा की। साथ ही बैठक में आगामी माह में होने वाले विवाह की तैयारी की रूप रेखा तैयार की गई।

बंधुवर सेवा समिति के संरक्षक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने कहा कि समिति द्वारा गरीब, विधवा व असहाय महिलाओं की बालिकाओं के विवाह को लेकर व्यापक प्रचार किया जाएगा। कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक असहाय व गरीब की मदद की जायेगी। गरीब कन्याओं की शादी का खर्च भी समिति द्वारा ही उठाया जायेगा। समिति की अध्यक्षा माया देवी ने कहा कि यदि किसी भी गरीब, विधवा व असहाय महिला की बेटी की शादी को करवाए जाने के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में या फिर समिति के किसी भी सदस्य से संपर्क कर जानकारी ले सकती है । इस मौके पर अध्यक्ष माया देवी, कोषाध्यक्ष निकिता चौहान, सचिव नीलम नीलकंठ, त्रिलोक सिंह, गंगा सिंह, डब्बल मियां, मनीष खुशशाल, जगमोहन डांगी, विकास कुमार, दर्शन सिंह, सोनिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *