कोटद्वार-पौड़ी

त्रिपुरा में हुई कार्यकर्ता की हत्या पर भड़क एबीवीपी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया दोषियों का पुतला दहन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। त्रिपुरा में हुई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता की हत्या पर कोटद्वार अभाविप इकाई ने रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों का पुतला दहन करते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को पीजी कॉलेज के गेट के बाहर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा में सदस्यता अभियान के दौरान संगठन के नगर शाखा मंत्री पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिय था। घटना में नगर शाखा मंत्री की मौत हो गई थी। कहा कि देश भर का छात्र समुदाय इस घटना से आक्रोशित है। देश का छात्र इस घटना का विरोध करता है। कार्यकर्ताओं ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं। कहा कि देश हित में किए जा रहे अभाविप के कार्यों से कुछ व्यक्ति को परेशानी होती है, जिससे वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती अभाविप पीछे हटने वाली नहीं है। पुतला दहन करने वालों में जिला संयोजक अजय कुमार, नितिन दिवाकर, मयंक राज, रवि कश्यप, आशीष केष्टवाल, अनुराग कंडवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!