नयार नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के समीप नयार नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों को नयार नदी में एक शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसकी शिनाख्त शंभु (70) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग मेहनत-मजदूरी कर अपना पेट पालता था। उसके परिवार में कोई भी सदस्य नहीं है। ऐसे में पुलिस ने स्वयं ही उसका पंचनामा भर कोटद्वार मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *