26 अक्तूबर को नहीं होगी किसान महापंचायत, अब 22 नवंबर को हुई प्रस्तावित

Spread the love

नई दिल्ली , एजेंसी। अखिल भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्तूबर को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। अब इसे 22 नवंबर को कराने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस निर्णय की जानकारी लेते हुए बताया कि लखनऊ में भी महापंचायत होगी।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन षि सुधार कानूनों के विरोध प्रदर्शन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्तूबर को दिल्ली के बर्डर पर महापंचायत करने का फैसला किया गया था। इसी के साथ किसान संगठन द्वारा कुंडली बार्डर पर हुई हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग दोहराई गई।
एसकेएम के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डा़ दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार कक्का जी, युद्घवीर सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि जगह-जगह से शहीद कलश यात्राएं निकल रही हैं और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है।
योगेंद्र यादव के निलंबन पर मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यह निर्णय आंदोलन से जुड़े लोगों की आहत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वे लखीमपुर खीरी हत्याकांड में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने गए थे। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जसबीर सिंह विर्क के नेतृत्व वाला भारतीय सिख संगठन संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा न था, न है, और न ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *