उत्तराखंड

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। कांग्रेसी नेताओं ने अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा स्वराज्य आश्रम से शुरू होकर पटेल चौक, बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, कारखाना बाजार होते हुए वापस स्वराज आश्रम पहुंची। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि देश अगस्त क्रांति और अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। इस दौरान पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश, प्रवक्ता दीपक बलुटिया, वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि अगस्त क्रांति के दिन ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 8 अगस्त 1942 को निर्णय ले लिया था कि भारत अपनी सुरक्षा स्वयं करेगा और साम्राज्यवादी एवं फांसीवादी शक्तियों का विरोध करेगा। इस दौरान पीसीसी हरीश मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, एनबी गुणवंत, विजय सिजवाली, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, हाजी सोहेल, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, ललित जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, गजेंद्र गौनिया, विशाल भोजक, संजय बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, जाकिर हुसैन, तारा नेगी, बहादुर सिंह बिष्ट, दीप पाठक, महिला राष्ट्रीय सचिव मंजू तिवारी, विद्या देवी, मधु सागुड़ी, विमला सागुड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!