बुद्घ पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं ने लागई शारदा नदी में आस्था की डुबकी

Spread the love

चम्पावत। बुद्घ पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्घालुओं ने शारदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्घालु इसके बाद पूर्णागिरि माता और सिद्घबाबा के दर्शन को रवाना हुए।सोमवार को बुद्घ पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां शारदा स्नान घाट पर श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। यहां करीब दो हजार श्रद्घालुओं ने शारदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। यहां सुरक्षा के लिहाज से तैराक पुलिस ने माइक और राफ्टिंग के जरिए श्रद्घालुओं को गहरे पानी की ओर न जाने की अपील की। इधर, बुद्घ पूर्णिमा के अवसर पर मां पूर्णागिरि धाम में भी श्रद्घालुओं की भारी भीड़ लगी रही। श्रद्घालुओं को घंटो लाइन में खड़े होकर माता के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मेला आने से काफी चहल-पहल हो गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *