30 मई को वन रैंक वन पेंशन में सुधार को करेंगे प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन 30 मई को पौड़ी में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगा। जिसको लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है।
संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा व सचिव कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि फेडरेशन ऑफ वेटेरिऐंन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार अर्जुन सिंह राठौर के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर में वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए पूर्व सैनिकों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की मांग पूरी करने को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे पूर्व सैनिकों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन को 30 मई को 100 दिन पूरे हो जाएंगे। 100 दिन पूरे होने पर जहां पूरे देश के जिलों में पूर्व सैनिकों का धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं जिले के पूर्व सैनिक पौड़ी में धरना प्रदर्शन करेंगे और वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *