कोटद्वार-पौड़ी

जीवन में मां के महत्व की दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मदर्स डे पर आह्वान संस्था द्वारा जीवन उपलब्धि सम्मान समारोह व कीर्तन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने जीवन में मां के महत्व की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में 70 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कीर्तन मंडलियों ने शानदार कीर्तनों की प्रस्तुतियां दीरविवार को प्रेक्षागृह में आयोजित जीवन उपलब्धि सम्मान समारोह व कीर्तन मंडली प्रतियोगिता में महिलाओं ने कीर्तनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि राज्य की महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। आयोग प्रदेश में महिला नीति के लिए फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। इस मौके अति विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार पोरी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!