उत्तराखंड

राकेश यादव की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। पोस्टर विवाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता राकेश यादव को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। आप कार्यकर्ताओ को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। विधुत विभाग और निगम द्वारा एकपक्षीय कार्यवाही कर आप नेताओं पर मुकदमे कराए गए। जबकि बिजली के खंबे और सरकारी संपत्तियां बीजेपी और अन्य पार्टियों के बैनरों से पटी पड़ी है। लेकिन उनके खिलाफ मुकदमे न करना और एकपक्षीय कार्यवाही कार्यवाही करना सत्ता पक्ष का दबाव दिखाता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी फर्जी मुकदमो से डरने वाली नही है। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि राकेश यादव का कसूर बस इतना था कि वे रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त यात्रा का लाभ देना चाहते थे। इससे भाजपा बौखला गयी और उसे फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मुफ्त बिजली योजना अभियान से बीजेपी घबरा गई है औऱ जनाधार खोता देख बीजेपी के नेता आप कार्यकर्ताओ को डराने और धमकाने का प्रयास कर रहे है। आप का प्रत्येक कार्यकर्ता राकेश यादव के साथ मजबूती से खड़ा है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि राकेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। राकेश यादव की गिरफ्तारी पूरी तरह अवैध थी। एक व्यक्ति पर दो अलग अलग विधानसभाओं में मुकदमा कर दिया गया। इससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। लेकिन सत्य की जीत हुई। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी, जिला सचिव अनिल सती, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू नारंग, क्षेत्रीय अध्यक्ष गीता देवी साहूकार, एड्वोकेट सुल्तान, एड्वोकेट आशुतोष, जिला सोशल मीडिया प्राभारी पुलकित गोयल, अर्जुन सिंह, अंकुर बांगड़ी, सुरेश तनेजा मुख्य से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!