देवप्रयाग पहुंचने पर विस अध्यक्ष का स्वागत

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षातु खंडूरी का देवप्रयाग पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई करने देवप्रयाग और कीर्तिनगर भाजपा मंडल के पदाधिकारी पहुंचे थे।
भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री टिहरी रेखा भट्ट ने महिलाओं की ओर से उनका स्वागत करते कहा भाजपा ने पहली बार किसी महिला को विधानसभा की अध्यक्ष बनाकर प्रदेश की मातृ शक्ति को सम्मान दिया है। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से धर्मांतरण करने वाले हिन्दूओं की ओर से लिए जा रहे जातीय आरक्षण आदि के लाभ पर रोक लगाने की मांग रखी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस बारे में सदन में आने वाले प्रस्ताव पर चर्चा करवाने का आश्वासन दिया। देवप्रयाग मंडल महामंत्री अतुल कोटियाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौरभ सिंधी, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ टिहरी उपाध्यक्ष ड़ बीएस रावत, सांसद प्रतिनिधि शशि ध्यानी, कीर्तिनगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, हजारीलाल भट्ट, रजनीश मोतीवाल, रजनी सयाना, संगीता भट्ट, अंजना बाबुलकर, सुरेश मिश्रा, प्रशांत प्रयागवाल आदि ने विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देवप्रयाग पहुंचने परातु खंडूरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *