प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने दिया धरना हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Spread the love

कहा देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।
सोमवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि रविवार को भाजपा नेता के बेटे ने अपनी कार से किसानों को कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। ऐसे में देर रात किसान परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। कहा कि देश में किसानों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि इस दुखद घटना के बाद भी देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने चुप्पी साधी हुई है। किसानों के हित को देखते हुए केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। वहीं, कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी देने के लिए मौके पर पुलिस को भी बुलाया, लेकिन पुलिस ने आंदोलन को शाति पूर्वक चलने की बात कहकर गिरफ्तार करने से इंकार कर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, गीता सिंह, प्रीति सिंह, विनीता भारती, विनोद नेगी, चन्द्रमोहन रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती मीना बटुवाण, नीलम रावत, गुडडी देवी, शहनाज शम्सी, शोभा गोयल, बलवीर सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुसाई, प्रदीप अग्रवाल, सुनील दत्त सेमवाल, हिमांशू बहुखंडी, विजय माहेश्वरी, महावीर सिंह रावत, मनोज रावत, दलीप सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह बिष्ट, सरदार महेन्द्र सिंह, अनिल चौधरी, दिनेश गुसाई, महेन्द्र पाल सिंह, कविता भारती, आलम सिंह रावत, राज मोहन सिंह, पार्षद अनिल रावत, अमित नेगी, सूरज प्रसाद कांति, सूरज प्रकाश, सतीश मलासी, बृजपाल सिंह नेगी, रजनीश उप्पल, धीरेन्द्र सिंह भंडारी, रूपेन्द्र सिंह नेगी, बलराम भाटिया, तेजबीर सिंह, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *