अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा युवजन कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Spread the love

अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी में बनेगी सपा सरकार: आशीष यादव
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में प्रेम नगर स्थित गंगा पटरी मार्ग पर पौधारोपण कर मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में 5 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनके इस अभियान से प्रत्येक सपा कार्यकर्ता प्रेरणा लेकर धर्म नगरी को भी हरा भरा बनाने की मुहिम चला रहा है। आशीष यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वृक्षों के महत्व को समझा। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करने के लिए संकल्पित रहना चाहिए। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जनपद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। जोकि प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार करोना काल में भी जरूरतमंदों की मदद करने की मुहिम चलाई गई। ऑक्सीजन की कमी को दूर करना है तो अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। आशीष यादव ने यह भी कहा कि निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में सपा अपनी सरकार यूपी में बनाने जा रही है। सपा सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखती है। सभी वर्गों के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मात्र धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। उन्होंने मां गंगा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना की। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में जो योगदान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया। उसी की तर्ज पर उत्तराखंड को भी विकास का मॉडल बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव में सपा बेहतर प्रदर्शन कर विजय प्राप्त करेगी। भाजपा कांग्रेस बारी बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया। केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई पर कोई रोक नहीं लगा पा रही है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम नागरिक हताशा निराशा का जीवन जी रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना काल में व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई। व्यापारी राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। सपा निश्चित तौर पर भाजपा कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर साजिद अंसारी, गुलजार मलिक, शिवकुमार कश्यप, प्रिंस यादव, धर्मेन्द्र यादव, दीनानाथ शर्मा, हन्नी शर्मा, विकास यादव, आस्तिक यादव, शिवेंद्र प्रकाश, सत्य यादव, नीटू, अरविन्द यादव आदि ने पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *