उत्तराखंड

अवैध निर्माण रोकने की मांग पर सभासदों ने किया पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सभासदों ने पालिका की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। उन्होंने कहा कि नगर में बेखौफ अतिक्रमण किया जा रहा है। पालिका के भवनों में अवैध निर्माण हो रहा है। बावजूद इसके नगर पालिका इसे नहीं रोक रही, जो उसकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। बुधवार को सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नगर के भीतर कई जगह पालिका की भूमि व भवनों पर अवैध निर्माण हो रहा है। अतिक्रमण करने वाले लोग बैखौफ इस काम को अंजाम दे रहे हैं। यहां तक कि पालिका के भवनों का शटर बंद कर भीतर अवैध निर्माण किया जा रहा है। पालिका सबकुछ जानते हुए भी अंजान बनी है। रातो-रात अतिक्रमण करने वाले लोग पालिका की भूमि पर भवन खड़ा कर रहे हैं। लेकिन पालिका उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। पालिका का यह रवैया कई सवाल खड़े करता है। इस दौरान सभासदों ने पालिका के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द पालिका की भूमि व भवनों पर अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!