उत्तराखंड

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। शरदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को नगर के प्रसिद्घ मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से मां दुर्गा का पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। साथ ही लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की। मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्घालुओं ने व्रत रखकर भगवती से सुख समृद्घि की कामना भी की। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही घर-घर में मां की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्तों ने अपने घरों में पहले साफ सफाई कर मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया। कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। विधि विधान से माता रानी का पूजन किया। घरों से लेकर मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। जगदम्बा मंदिर, शीतला देवी मंदिर काठगोदाम, अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर, प्राचीन माता मंदिर, संतोषी माता शहर के सभी मंदिरों में पहुंचकर श्रद्घालुओं ने मां के दर्शन किए। सुख समृद्घि के लिए कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!