एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद पुलिस ने लगाये यातायात जागरुकता ध्चेतावनी बोर्ड

अल्मोड़ा। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात जागरुकताध्चेतावनी बोर्ड लगाने एवं पुराने बोर्डों को सुसज्जित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में जनपद के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात जागरुकताध्चेतावनी के नये बोर्ड लगाने के साथ-साथ पुराने बोर्डों को सुसज्जित किया गया है।जिससे वाहन चालक सजग एवं सावधान हो सके। अल्मोड़ा पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट धारण करें व नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को ना दें आदि यातायात नियमों का हमेशा पालन करें एवं सुरक्षित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *