उत्तराखंड

प्रसूता की मौत के मामले पर कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने दो दिन पूर्व हुई प्रसूता की मौत का जिम्मेदार सरकार को ठहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कहा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के चलते प्रसूता को काल का ग्रास बनना पड़ा। सरकार ने जिले के अस्पतालों को महज रेफर सेंटर बना दिया है। बेहतर उपचार न मिलने के कारण प्रसूता को रेफर करना पड़ा। अगर स्थानीय स्तर पर उसे उचित उपचार मिलता तो उसे जान न गंवानी पड़ती। उसकी मौत की जिम्मेदार केवल सरकार है। गुरुवार को तीन दिन पूर्व हुई प्रसूता की मौत को लेकर आक्रोशित पुरुष व महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक मयूख महर व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद्मा विष्ट के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महर ने कहा भाजपा सरकार सीमांत जनपद में विकास के दावे करती है। लेकिन यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बेहतरी के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन यहां की गर्भवती महिलाएं उपचार के अभाव में दम तोड़ रहीं हैं। पद्मा विष्ट ने कहा भाजपा सरकार बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर महिला सुरक्षा के दावे करती है। लेकिन सीमांत की महिलाओं को सरकार की अनदेखी का शिकार होकर अपनी जान गंवानी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा इससे पूर्व कई महिलाएं बेहतर उपचार के अभाव में दम तोड़ चुकी हैं। जिले के अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। लेकिन सरकार को इन मौतों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इन मौतों के पीछे साफ तौर पर सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुईं तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!