सीएम के शपथ ग्रहण के मौके पर बीकेटीसी के अधीन मंदिरों में होगी पूजा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अपने अधीनस्थ सभी मंदिरों में लोक कल्याण के उद्देश्य से विशेष पूजा-अर्चना करेगी। इस संबंध में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश जारी किए हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया कि मंदिर समिति ने प्रदेश में नई सरकार के गठन के शुभ अवसर पर प्रदेश की समस्त जनता की सुख, समृद्घि व आरोग्य की कामना के लिए अपने अधीनस्थ मंदिरों में प्रातरू 8 बजे से 10 बजे तक विशेष पूजा अर्चना आदि कराने का निर्णय लिया है।

Project 2मुख्य रूप से श्री बदरीनाथ नाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) व पांडुकेश्वर और भगवान केदारनाथ के गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, प्रसिद्घ शक्तिपीठों में से एक कालीमठ, गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण, भगवान तुंगनाथ की गद्दीस्थल मक्कूमठ आदि में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। अजेंद्र ने बताया कि लोक कल्याण की भावना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी विशेष पूजा की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *