उत्तराखंड

बढ़ती मंहगाई पर कांग्रेस ने भाजपा का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस के दामों और अन्य वस्तुओं पर लगातार बढती हुई मंहगाई के खिलाफ में भाजपा केन्द्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। गुरुवार को युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और अन्य वस्तुओं पर बेहतासा मंहगाई पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कई नारे लगाए। जिसमें उन्होंने जनता का निकाल दिया तेल, डबल इंजन हो गया फेल आदि कई नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में लगातार बढती हुई मंहगाई से आम जनता परेशान हो चुकी है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जुलूस भी निकाला। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, नवीन जोशी, चिराग फत्र्याल, कविराज मौनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला माहरा, सुमन माहरा, सरोज बिष्ट, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!