रमजान का दूसरा जुमा आज, मस्जिदों में उमड़ेंगे नमाजी

Spread the love

काशीपुर। रमजान के दूसरे जुमे पर आज मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ेगी। पूरी अकीदत के साथ नगर एवं देहात की मस्जिदों में नमाज अदा होगी। इस मौके पर अल्लाह से मुल्क की तरक्की, अमन और चौन की दुआएं मांगी जाएंगी। शुक्रवार यानी आज रमजान का दूसरा जुमा है। नगर एवं देहात की मस्जिदों में अलग-अलग समय में नमाजी नमाज अदा करेंगे। वहीं, मस्जिदों में उलेमा जकात, खैरात एवं फितरे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स के इंतजाम किए जाएंगे।
गरीब-बेसहारा लोगों का सहारा बना रमजान
रमजान का महीना गरीबों का सहारा बन गया है। बीमार, गरीब, बेसहारा के परिवारों की जकात के जरिये मदद की जा रही है। लोग रमजान माह में अपनी आमदनी का ढाई प्रतिशत हिस्सा जकात के रूप में निकालते हैं। जकात की रकम पर गरीब, रिश्तेदार आदि का हक होता है। उसके बाद मदरसों की मदद की जाती है। उलेमाओं ने अपनी जकात की रकम को गरीब और बेसहारा लोगों को देने की अपील की है। जकात की रकम मिलने से गरीब लोग अपनी जरूरत का सामान जुटा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *