गुरुवार को 217 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी : रांसी स्टेडियम पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखंड पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा लगातार जारी है। गुरुवार को 217 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता की बाधा को पार किया।

उत्तराखंड पुलिस/पीएसी एवं फायरमैन के आरक्षी (महिला/पुरुष) के कुल 1521 पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। भर्ती परीक्षा के पांचवे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से कुल 274 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 54 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक संचार पौड़ी अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक विपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *