रोवर्स रेंजर्स टीम को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में त्रिदिवसीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रोवर्स रेंजर्स टीम को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।
दूसरे दिन रोबर्स रेंजर्स प्रभारी डा. अजीत सिंह व डॉ. सुषमा भट्ट थलेड़ी के दिशा निर्देशानुसार रोवर्स रेंजर्स टीम ध्वजारोहण के लिए एकत्रित हुए। तत्पश्चात प्रार्थना व झंडा गीत के बाद जिला आयुक्त एम.एम जोशी एवं जिला आयुक्त पौड़ी शांति रतूड़ी स्काउट गाइड के इतिहास से संबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने ड्रेस की विशेषता एवं उस पर लगने वाले बैच से संबंधित जानकारी दी एवं पेट्रोल (टोली) ड्यूटी करने का परीक्षण दिया। साथ ही टेंट निर्माण हेतु उन्हें प्रशिक्षण दिया प्राध्यापक प्रोफेसर एमडी कुशवाहा द्वारा रेंजर्स रोवर्स को स्वरचित कविता सुनाई गई। इस मौके पर डॉ हितेंद्र, डॉ जुनीष कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ योगिता, डॉ हीरा सिंह, डॉ रंजना सिंह , डॉ नीता भट्ट, डॉ तृप्ति दीक्षित, डॉ अनुज कुमार, एवं पूर्व छात्र राष्ट्रपति अवार्ड स्काउट शंकर बहादुर , शुभम चंद्र भारद्वाज स्वर्णिमा रिठवाल, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *