अबकी बार, 60 पार को सफल बनाने पर दिया जोर

Spread the love

उत्तरकाशी। घर घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम के तहत डुंडा मंडल में पुजारगांव के सिद्घेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पार्टी की ओर से प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया। इस दौरान अबकी बार, 60 पार नारे के साथ कार्यकर्ताओं से विधानसभा में बूथ-बूथ पर मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया गया।
रविवार को मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट की अध्यक्षता में हुई पार्टी की प्रशिक्षण बैठक में कार्यकर्ताओं को विस्तार से पार्टी की रीति और नीति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान 60 पार सीटों पर जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथों पर गांव-गांव जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा गया। गंगोत्री विधानसभा से पार्टी विस्तारक जयवीर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के बारे में जरूरी जानकारी दी। गंगोत्री विस की 179 बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल महामंत्री विक्रम पंवार, जिला मंत्री प्रताप सिंह राणा, भवानी देवी, सम्पूर्ण नंद सेमवाल, क्षेपंस किशोर सेमवाल, किसन सिंह राणा, गीताराम सेमवाल, राजेश नौटियाल, शम्भू प्रसाद, विशालमनी, शम्भू प्रसाद भट्ट सहित गांव-गांव से कार्यकर्ता पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *