उत्तराखंड

सपा ने भी कुमाऊं में शुरू कीं चुनाव की तैयारियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी ने कुमाऊं में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ सत्यनारायण सचान ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों की हल्द्वानी के प्रदेश र्केप कार्यालय में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करने को बैठक की। इस दौरान जिलाध्यक्षों को विधानसभा 2022 के चुनाव के लिए जिन दावेदारों के आवेदन मिले हैं, उन पर चर्चा की गई। ड़ सचान ने कहा कि राज्य की जनता का भरोसा सपा पर बढ़घ है। प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारों ने राज्य के लोगों को छला है। जनता सपा को इनके विकल्प के रूप में देख रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश परिहार, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह गुरंग, प्रदेश अध्यक्ष गोरखा समाज प्रकोष्ठ संजय मल, जिलाध्यक्ष नैनीताल डिम्पल पांडेय, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ड़ सत्यनारायण सचान की मौजूद्गी में वसीम अहमद को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। जबकि निर्मला आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा, अनम मलिक को प्रदेश सचिव युवजन सभा, मुशीर नवाब जिलाध्यक्ष युवजन सभा नैनीताल, मोहम्मद इकराम मुलायम यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी मनोनीत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!