750 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने एक व्यक्ति को 750 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मवीर बुटोला उर्फ सोनू निवासी धनचाडा बिलकेदार, पट्टी रावतस्यू, थाना श्रीनगर को बिलकेदार, श्रीनगर के पास से कार में सवार होकर जाते हुए देखा। पुलिस ने आरोपी को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करता है। उक्त चरस को वह पहाड़ी क्षेत्रों से श्रीनगर में बेचने के इरादे से लाया था। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *