23 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में अवैध शराब की जमाखोरी भी तेजी से बढ़ने लगी है। हालांकि, पुलिस ने इसे लेकर पहले ही कमर कस ली है। शुक्रवार रात को पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, साथ ही आरोपी के वाहन को भी सीज कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस गत शुक्रवार रात को शहर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कौड़िया बैरियर के पास वैगन-आर कार को रोका गया। चेकिंग के दौरान कार से 23 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने कार को सीज करते हुए कार चालक आरोपी जितेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ई-75 रूपनगर, हरिनगर पार्ट-3, बदरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोटद्वार कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *