46 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

 

 

काशीपुर। पुलिस ने कच्ची शराब बेचते एक युवक को गिरफ्तार कर 46 पाउच बरामद किए हैं। गुरुवार को कुंडा थाना के एसआई राजेन्द्र प्रसाद ने गश्त के दौरान ग्राम बाबरखेड़ा में कच्ची शराब बेचते यहीं के रविन्द्र कुमार पुत्र मानक चन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सफेद रंग के कटटे में भरे 46 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी का आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत चालान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *