अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष कुंवर ने बताया कि गत मंगलवार रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में घूमता हुआ पाया गया। तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 61 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिकन्दर निवासी ग्राम-भाषण, थाना लक्ष्मणझूला के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *